Breaking News
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अनीता सोनी की पुस्तक ‘छंद मकरंद मेरे गीत’ के लोकार्पण में जुटी साहित्य प्रेमियों की भींड
अनीता सोनी की पुस्तक ‘छंद मकरंद मेरे गीत’ के लोकार्पण में जुटी साहित्य प्रेमियों की भींड

बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास उफान में आया नाला, पांडुकेश्वर बैरियर पर रोका यातायात

बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास उफान में आया नाला, पांडुकेश्वर बैरियर पर रोका यातायात

सड़क से मलबा हटाने में जुटी जेसीबी 

राज्य में 125 से ज्यादा मार्ग बंद

चमोली। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। गुरुवार शाम को तेज बारिश के बाद बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास नाला उफान पर आ गया। इस दौरान पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा बहकर भी सड़क पर आ गया। पानी ज्यादा बढ़ने पर प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात बदरीनाथ और पांडुकेश्वर बैरियर पर ही रोक दिया है। वहीं, अब जेसीबी सड़क से मलबा हटाने में जुटी है। बता दें कि बुधवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला उफान पर आ गया था। जिससे सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसके अलावा पीपलकोटी चाड़ा, मंगरीगाड और टंगणी पुल के पास भी सड़क मलबा आने के कारण बाधित हो गई थी। यहां अब रास्ते खुले हैं, लेकिन खतरा बरकरार है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में 125 से ज्यादा मार्ग बंद हैं। 25 मार्ग दो जुलाई से बंद थे। लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को खोलने की कोशिश में जुटी रही, इसमें 87 मार्ग को खोल दिया गया है, अभी 63 मार्ग खोले जाने बाकी हैं। जो मार्ग बंद हैं, उसमें 47 ग्रामीण मार्ग हैं। इसके अलावा नौ राष्ट्रीय और राज्य मार्ग शामिल हैं, यह मार्ग पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के हैं। बंद मार्गाें को खोलने के लिए 64 जेसीबी कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top