Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या

भारत–न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारी पर नजर, पंत की चोट ने बढ़ाई चिंता

भारत–न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारी पर नजर, पंत की चोट ने बढ़ाई चिंता

बड़ोदा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हलचल देखने को मिली। सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नेट अभ्यास के दौरान गेंद लग गई, जिससे टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। चोट के बाद पंत को अभ्यास बीच में ही रोकना पड़ा और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बीसीए स्टेडियम में आयोजित वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान पंत थ्रोडाउन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान तेज गेंद उनके शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी। दर्द के कारण वह असहज नजर आए, जिसके बाद सपोर्ट स्टाफ और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

यदि पंत सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर होते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पंत हाल के वर्षों में लगातार चोटों से जूझते रहे हैं और लंबे समय तक मैदान से दूर भी रहे हैं, ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान शुभमन गिल और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच लंबी चर्चा भी देखी गई। माना जा रहा है कि यह बातचीत न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम संयोजन और रणनीति को लेकर हुई। वहीं नेट्स के बाहर एक दिलचस्प दृश्य तब देखने को मिला, जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बल्लेबाजी की बारीकियां समझाते नजर आए।

उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ नेट्स में लंबा अभ्यास किया। रवींद्र जडेजा भी बल्लेबाजी में पूरी तरह सहज दिखाई दिए। खास बात यह रही कि पंत, अय्यर और सिराज हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर आए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि अधिकांश खिलाड़ी मैच फिटनेस में हैं।

तीन मैचों की यह वनडे सीरीज वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से शुरू होगी, जो पहली बार किसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी करेगा। इसके बाद दूसरा मैच राजकोट और तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम नए संयोजन के साथ भारत पहुंची है, जिससे सीरीज के कड़े और रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top