Breaking News
झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
सोया चाप खाने से पहले जान लें फायदे और नुकसान, सेहत पर कैसा पड़ता है असर?
सोया चाप खाने से पहले जान लें फायदे और नुकसान, सेहत पर कैसा पड़ता है असर?
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के लोग देश दुनिया में जहां भी हैं उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपनी एक पहचान वहां बना ली है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दिनों जब इन्वेस्टर्स समिट के लिए देश विदेश के शहरों में गया तो देखा कि हमारे लोग अपनी संस्कृति, विरासत के साथ अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की टोपी जो यहां सब ने लगाई हुई है उसे प्रधानमंत्री मोदी  भी धारण करते हैं और वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो इसे अवश्य ही लगाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं लंदन गया तो वहां बहुत सारे संस्कृतिक कार्यक्रम किये इन्हें, देखकर लग ही नहीं रहा था कि मैं इंग्लैंड में हूं।
उन्होंने कहा कि एक बार हमारे प्रधानमंत्री मोदी के मुँह से यह शब्द निकले की 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और आज यह साकार हो रहा है। विकास की दृष्टि से उत्तराखंड में चारधाम ऑल वेदर रोड बनी है तो बहुत जल्द देहरादून दिल्ली की दूरी बस ढाई घंटे में तय हो जाएगी। चारधाम में पिछले साल 56 लाख लोगों ने यात्रा की। अभी एक सप्ताह हुआ है यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन खुला है और 15 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। उत्तराखंड से आज देश के तमाम शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा चल रही है। पहाड़ों में जल्द ट्रेन का सपना भी जल्द पूरा होने जा रहा। केदारनाथ में रोपवे का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। बद्रीनाथ जी का पूरा मास्टर प्लान के तहत काम हो रहा है। हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोपवे से आसान होने जा रही है। इसी तरह, कुमाऊँ में मानसखंड माला मिशन को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता को लागू किया गया। आने वाले दिनों में यह देश को भी रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि नकल के खिलाफ हमने राज्य में सबसे कड़ा कानून लाया है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी हमने कानून लाया है। हम किसी भी कीमत पर देवभूमि का स्वरूप नहीं बदलने देंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान हमने शुरू किया। लैंड जिहाद के खिलाफ हमने ठोस कार्रवाई की है। दंगा नियंत्रण कानून भी हमने लागू किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्थापना दिवस से पहले मैं विचार कर रहा हूं कि देश- दुनिया में जहां कहीं भी हमारे लोग रह रहे हैं, उनके लिए उत्तराखंड में आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और आप सबका मतदान करना बहुत जरूरी है। आज कई देश विरोधी शक्तियां नहीं चाहती कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, ऐसे लोगों के मंसूबो को पूरा नहीं होने देना है। ऐसे में वीरों की भूमि के लोगों को चाहिए कि ऐसे लोगों को सबक सिखाएं और मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष विनय रोहिल्ला सहित तमाम प्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top