Breaking News
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प

आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 घायल

टिहरी में जाजल फकोट के पास हुआ हादसा, चार गंभीर घायल एम्स रेफर

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए।

ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों का ट्रक जाजल फकोट के बीच हादसे का शिकार हो गया। ट्रक में कुल 15 यात्री सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए हैं।

गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। आठ घायलों को नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जबकि एक यात्री का प्राथमिक उपचार फकोट स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। एक अन्य यात्री को हल्की चोटें आई हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है, बावजूद इसके यह हादसा कई सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top