Breaking News
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक
तुंगनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
तुंगनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, शहर की सड़कों पर लगा लंबा जाम
क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
दून मेडिकल कॉलेज में 80 लाख के मेस घोटाले का खुलासा, जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए की सरकारी आवास की मांग

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए की सरकारी आवास की मांग

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद अब उन्हें सीएम आवास खाली करना है, लेकिन इस बीच ‘आप’ ने केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए एक सरकारी आवास की मांग की है।

आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी इस संबंध में संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके लिए उन्हें कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। चड्ढा ने बताया कि केजरीवाल ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है और वह अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल के पास कोई संपत्ति या अपना घर नहीं है। एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के रूप में, वह सरकारी आवास के हकदार हैं और केंद्र को उन्हें यह आवास देना चाहिए। चड्ढा ने केंद्र सरकार को चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देकर केजरीवाल के लिए आवास की मांग की है।

चड्ढा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि कानून के तहत हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में एक आवास मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पद और पॉवर का लालच नहीं है; वह तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन आज भी उनके पास कोई संपत्ति और घर नहीं है।

इस बीच, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नामित आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर यानि आज पद की शपथ लेने वाले हैं। शुरू में यह निर्णय लिया गया था कि केवल आतिशी शपथ लेंगी, लेकिन बाद में तय हुआ कि उनके सभी मंत्री भी शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top