Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास, रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास, रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा

सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही एक दिलचस्प बात सामने आई है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा का लंबा ट्रेलर बन गया है. जी हां कई टैलेंटेड कलाकारों से भरपूर फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सबसे पहले सबका ध्यान इसके रनटाइम पर गया. इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

अजय देवगन के लीड रोल वाली सिंघम अगेन के ट्रेलर का रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है जो किसी भी अन्य भारतीय फिल्म से लंबा है. सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके लॉन्चिंग इवेंट पर फिल्म की पूर स्टारकास्ट मौजूद रही. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर करके रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी।

रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर में बाजीराव सिंघम कलयुग के रावण के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जो उनकी सीता यानि अवनी बाजीराव सिंघम का अपहरण कर लेता है. अजय देवगन के साथ राम की ही तरह अपनी सेना है जो रावण की लंका दहन करने में उनका साथ देती है. रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में अजय देवगन अपने पॉपुलर सिघंम के किरदार में नजर आएंगे. जबकि रणवीर सिंह और अक्षय कुमार संग्राम भालेराव (सिम्बा) और वीर सूर्यवंशी के रूप में वापसी करेंगे. रणवीर ने सिम्बा में अभिनय किया, जबकि अक्षय सूर्यवंशी में पुलिस के किरदार में नजर आए थे. वहीं टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्य का किरदार निभाएंगे. वहीं करीना अवनी बाजीराव सिंघम और दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी है जो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है।

अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर सिंघम अगेन 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म रोहित द्वारा बनाई गई कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त है. और यह सिंघम रिटर्न्स का सीक्वल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएट्रिकल रिलीज के बाद सिंघम अगेन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. वहीं सिंघम अगेन का टकराव सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top