Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

उत्तराखंड में 22 और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने के निर्देश

उत्तराखंड में 22 और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून। देहरादून सहित पूरे प्रदेश में 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसे लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था ए.पी. अंशुमन ने सभी रेंज और सभी जिलों की बैठक ली। इस बैठक में पुलिस और सभी खुफिया विभागों को 22 जनवरी और 26 जनवरी को लेकर अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।

सभी जिलों के एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स मैनेजमेंट पुख्ता करने को कहा गया है। 26 जनवरी को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, पार्किंग, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर सख्ती के साथ चेकिंग की जाएगी।

इसके अलावा राज्य से चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग के भी निर्देश दिए गए। सीमावर्ती राज्यों, जनपदों के बॉर्डर व चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधित सी- फॉर्म के नियमों का कड़ाई से पालन कराने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top