Breaking News
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण

एशिया कप 2025- सुपर-4 राउंड में एक बार फिर भिड़ेगी भारत और पाकिस्तान

एशिया कप 2025- सुपर-4 राउंड में एक बार फिर भिड़ेगी भारत और पाकिस्तान

दुबई में शाम 8 बजे से होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला हाई-वोल्टेज ड्रामा और शानदार क्रिकेट का मेला साबित होने वाला है।

लीग चरण में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी थी। सूर्यकुमार यादव के विजयी छक्के के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पवेलियन लौटते समय हाथ न मिलाकर सुर्खियाँ बटोरी थीं। अब यह मुकाबला पुराने विवादों को पीछे छोड़, खेल की मैदान पर जीत का असली मोल तय करेगा।

टीमों की स्थिति:
भारत ने लीग चरण के सभी मैच जीतकर सुपर-4 में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहते हुए आगे बढ़ा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच न सिर्फ जीत बल्कि दबदबे का भी सवाल है।

दुबई की पिच और मैच की संभावनाएँ:
दुबई की पिच धीमी गति की मानी जाती है। तेज गेंदबाजों के लिए चुनौती और स्पिनरों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। बल्ले से जमने के बाद खिलाड़ी खुलकर स्ट्रोक खेल सकते हैं, लेकिन इस पिच पर धैर्य रखना अहम है। आउटफील्ड तेज है, लेकिन बड़ा मैदान स्पिनरों के खिलाफ बाउंड्री मारना कठिन बना सकता है। कप्तानों के लिए टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मौसम का हाल:
दुबई में इस समय मौसम गर्म है, तापमान मैच के दौरान 30.5 से 34.8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, और ह्यूमिडिटी 61-62 प्रतिशत तक रहेगी। खिलाड़ियों की फिटनेस और धैर्य यहां निर्णायक भूमिका निभाएगा। हालांकि बारिश का कोई खतरा नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरा क्रिकेट एक्शन देखने को मिलेगा।

मुकाबला कहां होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
यह बहुप्रतीक्षित मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:30 बजे किया जाएगा।

 मैच कहां देखें?
एशिया कप 2025 के इस रोमांचक मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top