Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

एशिया कप 2025- भारत ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से भारत को मिली बड़ी जीत

दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19.3 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 75 रन की धमाकेदार पारी खेली जबकि हार्दिक पंड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, उन्होंने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने अकेले संघर्ष किया और 51 गेंदों पर 69 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की पारी लगातार दबाव में रही और पूरी टीम 127 रन से आगे नहीं बढ़ सकी।

इस जीत के साथ भारत एशिया कप 2025 का पहला फाइनलिस्ट बन गया। सुपर-4 में भारत का अगला मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका से होगा, जो फाइनल से पहले अभ्यास की तरह माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top