Breaking News
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज 

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज 

100 मीटर दौड में आयुष और प्रणवी अव्वल

800 मीटर दौड में अनस अहमद ने जीती खिताबी दौड़

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता का परिचय देंगे।

सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियोजिस्ट डाॅ सलिल गर्ग, सलाहकार माननीय चेयरमैन, श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल, डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् एथलीटिका के चेयरपर्सन डाॅ संजय साधु ने संयुक्त रूप से किया।

डाॅ सलिल गर्ग ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन एवम् व्यक्तित्व का महत्वपूर्णं हिस्सा हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन ने भी खेलकूद प्रतियोगिताआंे को मेडिकल काॅलेजों में अन्य महत्वपूर्णं गतिविधियों का अहम हिस्सा बनाया है। डाॅ अशोक नायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता केवल एक गतिविधि मात्र नहीं है। यह छात्र-छात्राओं के अनुशासन, खेल भावना एवम् शारीरिक दक्षता को भी परिलक्षित करता है। डाॅ संजय साधू चेयरपर्सन एथलीटिका ने सभी खिलाड़ियों एवम् प्रतियोगिताओं का परिचय देते हुए एथलीटिका का खेल कलेंण्डर सांझा किया। प्रति कुलपति एसजीआरआर विश्वविद्यालय डाॅ कुमुद सकलानी ने कहा है कि शारीरिक एवम् मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्र-छात्राओं को शारीरिक गतिविधियों जैसे खेलकूद में संलिप्तता महत्वपूर्णं है। प्रखर एवम् निवेदिता ने मंच संचालन किया।

बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड में एमबीबीएस 2020 बैच के आयुष उनियाल अव्वल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ का खिताब एमबीबीएच 2021 बैच की प्रणवी शर्मा ने जीता। बालक वर्ग 800 मीटर दौड में अनस अहमद एमबीबीएस 2020 बैच ने ट्राफी जीती। बालक वर्ग में रिले रेस में एमबीबीएस 2020 बैच के रुद्राक्ष, अनस, अश्विन आयुष की जोड़ी अव्वल रही, बालिका वर्ग रिले रेस में एमबीबीएस 2021 बैच की प्रणवी, अक्षिता, ईशा, निवेदेता की जोड़ी अव्वल रही। रस्साकशी बालक वर्ग में एमबीबीएस 2020 बैच सिरमौर रहा, बालिका वर्ग में भी एमबीबीएस 2020 की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। स्पोर्टस एथलीटिका खेल समिति से खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ निधि जैन, डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ पंकज मिश्रा, डाॅ वाणी शर्मा, डाॅ शाह आलम, डाॅ रण्धीर सिंह बिष्ट, डाॅ निधि शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top