Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

‘बागी 4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ हुआ रिलीज, हरनाज कौर संधू का दिखा ग्लैमरस अंदाज

‘बागी 4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ हुआ रिलीज, हरनाज कौर संधू का दिखा ग्लैमरस अंदाज

टाइगर श्रॉफ की आने वाली एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस गाने में हरनाज कौर संधू ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा है। सुनहरी रेत और समुद्र की लहरों के बीच फिल्माया गया यह गाना अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

टाइगर श्रॉफ का पोस्ट
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, “हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं #YehMeraHusn अभी रिलीज। एडवांस बुकिंग शुरू। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में।”

हरनाज संधू की धमाकेदार परफॉर्मेंस
गाने में हरनाज का अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया है। बॉस्को मार्टिस की कोरियोग्राफी पर उनकी स्टाइलिश डांसिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शिल्पा राव की मखमली आवाज, तनिष्क बागची का संगीत और समीर अंजान के बोल इस गाने को और भी आकर्षक बनाते हैं। संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ भी अपने दमदार अंदाज में दिखाई दिए, जिससे फिल्म का रोमांच और बढ़ गया है।

फैंस का रिएक्शन
फैंस ने गाने को देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है… क्या स्क्रीन प्रेजेंस है।” कई लोगों ने गाने की तुलना ‘पठान’ और ‘बेशरम रंग’ जैसे हिट गानों से की और उत्साह जताया।

फिल्म के बारे में
साजिद नाडियाडवाला के बैनर NGE द्वारा निर्मित और ए. हर्ष द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ एक एक्शन-पैक्ड फिल्म है। इसमें जबरदस्त ड्रामा, रोमांच और हाई-एड्रेनालिन सीन देखने को मिलेंगे। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top