Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

सड़क कबट्रैफिक काॅरिडोर में लगेंगे बांस के पौधे

सड़क कबट्रैफिक काॅरिडोर में लगेंगे बांस के पौधे

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

शाॅपिंग माॅल में ईवी चार्जिंग स्टेशन

स्क्रैप पाॅलिसी का सख्ती से पालन करेंगे विभाग

कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन को 100 प्रतिशत बरकरार रखने पर सख्ती

Littering गतिविधियों पर महिला मंगल दलों की रहेगी कड़ी निगरानी

देहरादून। इलैक्ट्रिक वाहनों के अनुकूलन में इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शाॅपिंग माॅल में भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को वाहनों के सम्बन्ध में स्क्रैप पाॅलिसी के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। सीएस ने शहरों के बीच ग्रीन बेल्ट विकसित करते हुए सड़कों के मध्य खाली जगहों व ट्रैफिक काॅरिडोर में अन्य पौधों के स्थान पर बांस के पौधें प्राथमिकता से लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चिन्हित देहरादून, ऋषिकेश तथा काशीपुर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्वच्छ वायु एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने शहरी विकास विभाग को कूड़ा जलाने की गतिविधियों को गम्भीरता से ट्रैक करने हेतु नगर निगम स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा सख्ती एवं सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महिला मंगल दलों की सक्रियता से littering गतिविधियों पर पूर्णतया रोकथाम के भी निर्देश दिए। कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन पर सख्ती करते हुए मुख्य सचिव रतूड़ी ने डोर टू डोर कलेक्शन को 100 प्रतिशत बरकारार रखने तथा मलिन बस्तियों में भी डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था की सख्त हिदायत दी है।

सचिवालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की चौथी स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य जंक्शनों पर इंटिग्रेटेड ट्राफिक मेनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने तथा डस्ट कण्ट्रोल के लिए सड़कों के सुधार के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2025-26 तक प्रदूषकों की मात्रा में 40 प्रतिशत तक की कमी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित विभागों को गम्भीरता से ठोस एक्शन प्लान पर काम करना होगा।

बैठक में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सम्बन्धित विभागों के अपर सचिव, नगर आयुक्त देहरादून एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top