Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

मेडल हो चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयार- रेखा आर्या

मेडल हो चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयार- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने ई वेस्ट से तैयार सभी सामान का निरीक्षण किया

देहरादून। आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों में चाहे खिलाड़ियों को दिए जाने मेडल हों या ट्रॉफी, या फिर स्टेशनरी, हर चीज ई वेस्ट से तैयार कर ली गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन सभी चीजों का निरीक्षण किया और कुछ चीजों में सुधार के लिए निर्देश जारी किए। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का जायजा भी लिया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की थीम ग्रीन गेम्स रखी गई है और इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है कि खेलों के आयोजन के दौरान रीसाइकिल ई वेस्ट से बनी चीजों का ही इस्तेमाल हो। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाले मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो, शॉल, टोपी या फिर खेलों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कप, प्लेट, बर्तन, थर्मस आदि सभी चीजें ई वेस्ट से तैयार किए गए हैं ।

राष्ट्रीय खेलों के निमंत्रण पत्र भी ई वेस्ट के जरिए ही बनाए गए हैं । खेल मंत्री रेखा आर्या ने इनके प्रस्तावित मॉडलों का निरीक्षण किया और जिन चीजों में सुधार की जरूरत थी उसके निर्देश दिए। इसके पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई और राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की। अधिकारियों ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि राष्ट्रीय खेलों में सभी इवेंट्स में जिन उपकरणों की जरूरत है उनमें से कुछ पहुंच चुके हैं और बाकी सभी खेल सामग्रियां 10 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है। खेल मंत्री ने आयोजन में सहयोग कर रहे दूसरे विभागों के साथ समन्वय टीम बनाकर काम करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top