Breaking News
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना ‘बंधन’, दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की खूबसूरत लव स्टोरी

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना ‘बंधन’, दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की खूबसूरत लव स्टोरी

वनवास एक आगामी इमोशनल ड्रामा फिल्म है। भारतीय पुराण रामायण के एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ वे कहानी को सामने रखने वाले हैं। फिल्म का गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है बंधन। गाने को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। गाने में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की लव स्टोरी को दिखाया गया है। वहीं, इस गाने में नाना पाटेकर और सुमन शर्मा की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है। गाने को रिलीज कर सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, दिलों के रिश्ते और आपसी लगाव से जुड़ा गाना सामने आ गया है।

बंधन गाने को विशाल मिश्रा, पलक मुच्छल और मिथुन ने गाया है। गाने को मिथुन ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल सईद कादरी ने लिखा है। दिल को छू लेने वाला यह गाना लोगों के बीच गहरे और अटूट संबंधों का प्रतीक है। गाने की धुन प्रशंसकों ने पसंद की है, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने इस गाने की बहुत तारीफ भी की है।
वनवास फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित वनवास 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव के साथ नाना पाटेकर को भी फिल्म में देखा जाने वाला है। अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा (2001), द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003), अपने (2007), और गदर 2 (2023) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top