Breaking News
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके मामले में हुआ बड़ा खुलासा, गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके मामले में हुआ बड़ा खुलासा, गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

धमाके से हुए दुकानों के विंडो ग्लास और साइनबोर्ड डैमेज 

दिल्ली। रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के स्कूल की दीवार के पास हुआ। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इस धमाके की गहन जांच की जा रही है। इस ब्लास्ट केस की एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि इसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। एफआईआर के मुताबिक ये धमाका इतना जोरदार था कि इससे CRPF स्कूल की दीवार में बड़ा सा छेद हो गया था। इसके साथ ही धमाके की साइट पर काफी मात्रा में सफेद पावडर बिखरा हुआ मिला था। इस पूरे घटना की जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया था कि धमाके के बाद सफेद धुंए का गुबार निकला था और धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि स्कूल के अपोजिट साइड की दुकानों के विंडो ग्लास और साइनबोर्ड डैमेज हो गए थे। पुलिस को PCR कॉल करने वाले शख्स से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है। कॉलर ने बताया कि वो घर में सो रहा था जब जोरदार धमाके की आवाज उसने सुनी और पुलिस को कॉल किया था।

किस तरह की एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल, हो रही जांच

क्राइम सीन का मुवायना करने के बाद एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस तरह के एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ था। बता दें कि धमाका रविवार की सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। इसके बाद अफरातफरी मच गई थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी गई थी। हर एंगल से इस धमाके की जांच की जा रही है और इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये किसी बड़ी साजिश के तहत किया गया है।

एहतियातन दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बड़ी दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top