Breaking News
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद अब से आप हर बार कुछ भी खाने से पहले बर्तन को जरूर चेक करेंगे. दरअसल, दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन शायद आपको भी गुस्सा आ जाएगा. उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक बिरयानी बेचने वाले को भगवान राम की फोटो वाली डिस्पोजेबल प्लेटों पर अपनी डिश परोसते हुए देखा गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दुकानदार की शॉप से भगवान राम की तस्वीरों वाली प्लेट बरामद की गई है।

मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा
इलाके के हिंदू समूहों ने जब बिरयानी की दुकान पर देवता की फोटो वाली प्लेटों को देखा, तब यह मामला सामने आया। इस मामले को लेकर कड़ा विरोध भी हुआ, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सूचना मिलते ही दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया और उस पर सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में जाने की अनुमति दी गई।

बिरयानी की डिस्पोजल प्लेट पर राम जी की फोटो
डिस्पोजेबल प्लेट पर भगवान राम की फोटो दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  इसके बाद दुकान के पास भीड़ जमा हो गई, इन प्लेटों पर बिरयानी परोसते देख स्थानीय लोगों ने विक्रेता का विरोध किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा भगवान राम की तस्वीर छपी दो प्लेटें एक बिरयानी की दुकान पर मिली। जांच के दौरान पता चला कि दुकानदार ने एक फैक्ट्री से एक हजार डिस्पोजेबल प्लेटें खरीदी थी और उनमें से केवल चार पर भगवान राम की तस्वीर थी। इसकी पुष्टि फैक्ट्री मालिक से भी की गई थी।

इस बीच, लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से विक्रेता द्वारा इस्तेमाल की गई भगवान राम की इमेज वाली प्लेट शेयर की। एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा- वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है, उसे यह भी पता है कि यह गलत है, लेकिन वह लगातार भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा है। वहीं अन्य एक्स यूजर ने लिखा- दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट पर बिरयानी परोसी गई। हिंदू संगठनों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया. उन्होंने देखा कि प्लेट में बिरयानी परोसी जा रही थी और उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी गई। कृपया दुकान के मालिक का नाम न पूछें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top