Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

विकास के लिए निगम चुनावों में भाजपा की जीत जरुरी- महाराज

विकास के लिए निगम चुनावों में भाजपा की जीत जरुरी- महाराज

देहरादून। देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर से लेकर पहाड़ के सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की गंगा बह रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बनने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला राज्य भी बन गया है। प्रदेश की आर्थिकी में मील का पत्थर साबित होने वाली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के वार्ड नं 31 कौलागढ़ से श्रीमती समिधा गुरुंग एवं वार्ड नं 35 श्रीदेव सुमन नगर की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कीर्ति बेनीवाल के समर्थन में दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में वृद्धि हो रही है उसे देखते अब आम जनता भी कहने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना सही है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने नगर निगम चुनावों में जनता से भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के वार्ड नं 31 कौलागढ़ से श्रीमती समिधा गुरुंग एवं वार्ड नं 35 श्रीदेव सुमन नगर की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कीर्ति बेनीवाल सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार की तेजी से चौमुंखी विकास करें।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, चुनाव प्रभारी भोपाल चंद, जोगिंदर सिंह पुण्डीर, अतुल कपूर, विशाल गुप्ता, सचिन गुप्ता, भूपेश यादव, अनिल आनंद, बीना बिष्ट, श्रीमती राखी यादव, शमशेर सिंह बिष्ट, विकास बेलवाल, तारिक हुसैन और अमित कुकरेती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top