Breaking News
सर्दियों में बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें बीपी बढ़ने के 6 कारण और कंट्रोल रखने के 7 तरीके
सर्दियों में बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें बीपी बढ़ने के 6 कारण और कंट्रोल रखने के 7 तरीके
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
रूस-नाटो तनाव के बीच उप-विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- यूरोप पर हमला करने की न योजना है और न वजह
रूस-नाटो तनाव के बीच उप-विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- यूरोप पर हमला करने की न योजना है और न वजह
अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा स्कॉटलैंड, बताई ये बड़ी वजह
अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा स्कॉटलैंड, बताई ये बड़ी वजह
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा
मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अब बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया है आकाश आनंद अब मायावाती के उत्तराधिकारी भी नही रहे। साथ ही आकाश बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी हटाए गए हैं। मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व नेता कहा।

मायावती ने कहा कि, “बीएसपी (BSP) एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेंट है, जिसके लिए कांशीराम और मैंने खुद अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है। इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।”

आगे उन्होंने कहा कि, “इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनंद को नेशनल कोओर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। मगर, पार्टी और मूवमेंट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, इनके पिता आनंद कुमार पार्टी और मूवमेंट में पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। बीएसपी का नेतृत्व पार्टी और मूवमेंट के हित में और बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग और कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top