Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का किया सामुहिक पाठ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का किया सामुहिक पाठ

मसूरी। भारत रत्न डा0 भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मसूरी के मालरोड स्थित अंबेडकर चौक पर पुष्पांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, मेधावी छात्रों व पर्यावरण मित्रो को प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान का इस कार्यक्रम में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक पाठ भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डा. अंबेडकर ने जिन बातों का उल्लेख अपने विचारों में किया, उनको धरातल पर लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, उनका स्मारक बनाया गया, उनके जन्म स्थल को संवारने का कार्य किया, उनके समाधि स्थल को संवारने का कार्य किया, लंदन में उनके नाम पर शिक्षण संस्थाओं को सवारने का कार्य किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने साठ साल तक उनके नाम पर राज किया उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को केवल उनकी जयंती पर याद करना नहीं बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करना ही असली नमन होगा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान की बात की, सामाजिक भेद भाव को दूर करना होगा।

इस मौके पर पांच विभूतियों पदमश्री माधुरी बड़थ्वाल, डा. खजान सिंह चौहान, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद्र सोनी, डा. ज्योति मारवाह, रमेश चमोली को डा. भीमराव अंबेडकर फैलोशिप सम्मान से सम्मानित किया गया, वहीं डा. यतेंद्र सिंह व डा. अरविंद राणा सहित चालीस पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 31 छात्र छात्राओं को छात्रवृति दी गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मनमोहन मल्ल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top