Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य रामदेव सभागार का किया उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य रामदेव सभागार का किया उद्घाटन 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून में टी.एच.डी.सी. इण्डिया लि० के सहयोग से विद्यालय के सौन्दर्यकरण और कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के आचार्य रामदेव सभागार (लागत ₹19.72 लाख) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश ने कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा अंशिका (अनाथ) को भी गोद लिया और छात्रा के पठन पाठन और भरण पोषण का जिम्मा भी लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने वाले शिष्य व शिष्याओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए कहा कि गुरूकुल की पठन-पाठन की विधि नियमानुसार शिष्यों को ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत करना होता है। यहां वेद, संस्कृत साहित्य तथा आंग्लभाषा के साहित्य का अध्ययन करना भी आवश्यक होता है और साथ-साथ सब आधुनिक विधाओं को पढ़ने का माध्यम हमारी मातृभाषा “हिन्दी” होती है। गुरुकुल अध्ययनरत शिष्यों को में नित्य व्यायाम, सन्ध्या आदि करना आवश्यक होता है और सभी को गुरुकुल में ही निवास करना होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नारी कल्याण का युग है। वही राष्ट्र प्रगतिशील कहा जा सकता है, जहां नारी शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि आज बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने टी०एच०डी०सी० का आभार भी जताया और बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुश्री संतोष, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद योगेश घाघट, महेश नांगिया सहित शिक्षकगण छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top