Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी- गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विजय कॉलोनी वार्ड के पथरियापीर क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक जांचें, दवाइयां और टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है और अब ऐसे आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि हर व्यक्ति को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपकेन्द्रों में इस प्रकार की विभिन्न सुविधाऐं उपलब्ध करवायी जा रही हैं और आमजन को इसका लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद अनूप कुमार, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर, पूर्व पार्षद निखिल कुमार, सत्येन्द्र नाथ, प्रधान रामकिशोर, भावना चौधरी, राकेश सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top