Breaking News
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी 8 करोड़ के विकास कार्यों की नींव

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में गुरुवार को 8 करोड रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में चौबटिया नागपानी देहोली सिवाली रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 8.00 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए इस मार्ग के बनने से इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन सुगम और सहज बनेगा। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में ईड़ा जैरासी मोटर मार्ग का सेतु तक विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य में 10.60 लाख रुपए की लागत आई है।

रेखा आर्या ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत / सोमेश्वर में चौबटिया कुनलाखेत बमस्यूँ मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य (लम्बाई 5.00 किमी) का शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण कार्य की लागत ₹ 309.16 लाख रहने का अनुमान है।

गुरुवार दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में शेरविद्यापीठ पम्पिंग पेयजल योजना का सुदृढीकरण कार्य(लागत -489.93 लाख) का भी शिलान्यास किया।

विभागीय अधिकारियों को इन दोनों योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों की आवागमन और पेयजल की समस्या दूर हो सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल परिहार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, तारा परिहार, रमेश कांडपाल, महेंद्र रावत, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, मगन सिंह , कृष्ण सिंह ढोंढ़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top