Breaking News
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अनीता सोनी की पुस्तक ‘छंद मकरंद मेरे गीत’ के लोकार्पण में जुटी साहित्य प्रेमियों की भींड
अनीता सोनी की पुस्तक ‘छंद मकरंद मेरे गीत’ के लोकार्पण में जुटी साहित्य प्रेमियों की भींड
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

सीएम धामी ने पिंजौर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग 

सीएम धामी ने पिंजौर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग 

हरियाणा में 41% सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही हैं- सीएम धामी

भाजपा सरकार ने हरियाणा को जातिवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त किया है- धामी

देहरादून/पिंजौर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा स्थित पिंजौर में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुझे “देवी की धरा” में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज हरियाणा की मातृशक्ति से समर्थन मांगने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से आज इस रैली में कार्यकर्ताओं का अपार जन सैलाब उमड़ रहा है उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले 5 अक्टूबर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीते 10 सालों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसके बाद हरियाणा की तस्वीर बदली है। सड़क,स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में 40 बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के साथ ही गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया है । बीते कुछ समय में केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए रेल बजट 300 करोड़ से 3000 करोड़ किया गया है यह सब डबल इंजन सरकार का करिश्मा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरियाणा सरकार घर-घर शुद्ध पेयजल देने के साथ ही मातृशक्ति के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा में 24 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं जबकि 44 लाख गरीब परिवारों को ₹500 में गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले की सरकारों ने प्रदेश में बेटियों को न कभी आगे बढ़ने दिया ना ही उनकी सुध ली, लेकिन बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बेटियों को आगे बढ़़ाते हुए बेटी- पढ़ाओ बेटी- बचाओ अभियान के तहत तेजी से कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 50% आरक्षण की व्यवस्था की है, आज हरियाणा में 41% सरपंच महिलाएं चुनी गई है जो निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं ।भाजपा सरकार ने हरियाणा में बड़ी संख्या में महिला थाना स्थापित करके महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। मुख्यमंत्री के कहा कि हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में विकास का पहिया आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने नारा दिया है ‘हाथ बदलेगा हालात’ लेकिन इनका इतिहास बताता है कि कांग्रेस के हाथ ने कभी हालात नहीं बदला अपितु कांग्रेस के हाथ ने हमेशा आम आदमी के गले को दबाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 साल पहले कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार रही है कभी इंडस्ट्रियल घोटाला हुआ तो कभी गरीब किसानों की भूमि का घोटाला हुआ। हुड्डा सरकार में कांग्रेस द्वारा सरकारी नौकरियों में पर्ची -खर्ची का सिस्टम चलता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पर्ची-खर्ची की व्यवस्था को खत्म कर हरियाणा को जातिवाद और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाल कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की है।

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के विभिन्न पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top