Breaking News
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
धामी कैबिनेट में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या
‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक
‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री निनोंग ईरिंग

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री निनोंग ईरिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को नार्थ ईस्ट में भी बड़ा झटका लगा है। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी के दो-दो विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। साठ सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में अब कांग्रेस और एनपीपी दोनों के दो-दो विधायक हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री निनोंग ईरिंग (पासीघाट पश्चिम सीट) और वांगलिन लोवांगडांग (बोरदुरिया-बोगापानी निर्वाचन क्षेत्र) और एनपीपी के मुच्चू मीठी (रोइंग विधानसभा) और गोकर बसर (बसर विधानसभा) यहां स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एक समारोह में पार्टी में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी शामिल हुए।

इन चार विधायकों के शामिल होने से भाजपा के पास अब सदन में 53 विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। इस साल अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक्स पर पोस्ट किया कि विधायकों के शामिल होने से उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों और अरुणाचल प्रदेश में हमारा आधार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा, ‘उनका पार्टी में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समर्थित सुशासन के सिद्धांतों में उनके विश्वास का प्रमाण है। एक साथ मिलकर, हम समावेशी विकास और जन-केंद्रित कल्याण के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने के लिए तत्पर हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top