Breaking News
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान, रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी

वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान, रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था जारी

देहरादून। वीकेंड, गर्मी की छुट्टियों, हीट वेव और चारधाम यात्रा के चलते मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की ओर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 13 और 14 जून 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर से लेकर पर्यटन क्षेत्रों तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस के अनुसार वीकेंड के दौरान स्कूलों की छुट्टियां, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने, चारधाम यात्रा, ऋषिकेश में राफ्टिंग गतिविधियों और नए एक्सप्रेस-वे के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है।

देहरादून पुलिस ने बताया कि मसूरी और चकराता जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर शहर और पर्यटन क्षेत्रों में डायवर्जन लागू किया जाएगा।

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों को डाटकाली से ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लूपुर, कैंट, कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को किमाड़ी, हाथीपांव होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

ऋषिकेश के लिए भी बदली व्यवस्था ऋषिकेश में यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने प्लान A, B और C तैयार किए हैं। भीड़ बढ़ने पर वाहनों को नेपाली फार्म, भानियावाला, रानीपोखरी और नटराज चौक के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

पर्यटक बसों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा और आगे छोटे वाहनों से भेजा जाएगा।

मसूरी में पार्किंग व्यवस्था मसूरी क्षेत्र में पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, किंग क्रेग, टाउन हॉल, कंपनी गार्डन रोड समेत कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग भरने पर वाहनों को निर्धारित स्थानों पर डायवर्ट किया जाएगा।

देहरादून शहर में भी डायवर्जन पैसिफिक मॉल, सेंट्रियो मॉल, सहस्त्रधारा और गुच्चुपानी क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने पर बैरियर लगाकर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला जाएगा।

देहरादून पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग का ही प्रयोग करें, नो-पार्किंग में वाहन खड़े न करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

वहीं 14 जून को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों को डायवर्जन से छूट दी जाएगी और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top