Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

देवरा का दूसरा गाना धीरे-धीरे जारी, जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर का दिखा रोमांटिक अंदाज

देवरा का दूसरा गाना धीरे-धीरे जारी, जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर का दिखा रोमांटिक अंदाज

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का दूसरा गाना धीरे-धीरे (हिंदी) रिलीज हो गया है। सॉन्ग धीरे-धीरे में जाह्नवी कपूर और जूनियर एटीआर के बीच खूबसूरत, लविंग और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वहीं, गाने में जाह्नवी कपूर बोल्ड लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह पहली बार है जब जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर किसी फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं।

देवरा पार्ट 1 का दूसरा गाना धीरे-धीरे पांच भाषाओं (तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम) में रिलीज हुआ है। हिंदी में इसे शानदार सिंगर शिल्पा राव ने गाया है. इससे पहले वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान का सॉन्ग बेशरम रंग गा चुकी हैं. वहीं, इस गाने को बोल कौसर मुनीर के हैं. धीरे-धीरे को साउथ सिनेमा के नौजवान संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है. वहीं, अपनी कोरियोग्राफी से इंडियन सिनेमा पर राज कर रहे है बोस्को मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है. बोस्को मार्टिस इन दिनों सॉन्ग तौबा-तौबा से चर्चा में हैं, जिसमें विक्की कौशल के स्टेप्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं।

कोराताला सिवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान बतौर विलेन नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दूसरे पार्ट में बॉबी देओल को विलेन के रोल में देखा जाएगा. फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top