Breaking News
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार गणेश जोशी

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का उच्चीकरण किया जाए तथा सैनिक कल्याण के भवन के जीर्णाेद्धार सहित शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वर्षीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार सृजन की दिशा में काम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में छूट देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top