Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

क्या आपको भी दिन भर चीटियां काटने जैसा दर्द महसूस होता है ? अगर हां, तो हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

क्या आपको भी दिन भर चीटियां काटने जैसा दर्द महसूस होता है ? अगर हां, तो हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

हाथ पैरों में सुन्नाहट या झनझनाहट होना आम बात है। कभी कभी देर तक एक ही पोस्चर में बैठे रहने के कारण भी हाथ पैरों में झुरझुरी या क्रेंप आ जाता है। कई लोगों के हाथ पैरों में चींटी काटने जैसा दर्द और झन्नाहट होती है. ऐसा दिन में कई बार होता है और कभी कभी हाथ पैरों के साथ साथ सिर में भी ऐसा ही एक्सपीरिएंस होता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होने लगा है तो इसे नजरंदाज करने की बजाय इसके पीछे की वजह जाननी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हाथ पैरों में चींटी काटने जैसी झनझनाहट के पीछे कुछ गंभीर परेशानियों के लक्षण हो सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में।

हाथ पैरों में क्यों लगता है काट रही हैं चीटियां
* हाथ पैरों में चींटी काटने जैसी झनझनाहट पैदा होने का संकेत डायबिटीज हो सकता है। दरअसल जब शुगर मरीज की बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है तो हाथ पैरों में दर्द होने लगता है और झनझनाहट पैदा होने लगती है. ऐसा  लगता है जैसे कई सारी चींटियां काट रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ब्लड शुगर बढऩे पर नसों को नुकसान होता है और हाथ पैर सुन्न पड़ जाते हैं. इसलिए अगर आपके साथ ऐसी परेशानी हो रही है तो आपको अपना ब्लड शुगर चैक करवाना चाहिए।

* हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर में कुछ विटामिनों की कमी के चलते भी ऐसा एक्सपीरिएंस हो सकता है। इन विटामिनों में विटामिन बी 12 और विटामिन ई शामिल है. विटामिन ई की कमी से त्वचा में झुरझुरी पैदा होने लगती है।

* इसके अलावा थॉयराइड की परेशानी में भी हाथ पैरों में झुनझुनाहट होना आम बात है. जब शरीर में थॉयराइड हार्मोन का इनबैलेंस होता है तो हाथ पैर सुन्न हो जाते हैं और झुरझरी होने लगती है।

* आपको बता दें कि कई दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में भी हाथ पैरों में सुन्नाहट और झनझनाहट होती है. कैंसर के दौरान कीमोथैरेपी करवाने के बाद हाई बीपी, बुखार और के बाद दी जाने वाली दवाओं के चलते भी हाथ पैरों में ऐसा अनुभव होता है।

* इसके साथ साथ शरीर में एक गंभीर बीमारी के रूप में अगर ट्यूमर पैदा हो रहा है तो इसका संकेत भी हाथ पैरों की झनझनाहट से मिलता है. ट्यूमर को आमतौर पर कैंसर जैसी बीमारी की शुरूआत माना जाता है. ऐसे में बॉडी की इम्यूनिटी कमजोर होती है और हाथ पैरों की नसें कमजोर होने के कारण शरीर में झनझनाहट होती है. ऐसे में अगर आपको बार बार ये समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top