Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

क्या लिपस्टिक में होते हैं कैंसर वाले केमिकल, ये रहा जवाब

क्या लिपस्टिक में होते हैं कैंसर वाले केमिकल, ये रहा जवाब

खूबसूरत दिखने की चाहत में महिलाएं ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। अधिकांश कॉस्मेटिक और ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स बनाने में खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हॉर्मोनल सिस्टम में गड़बड़ी, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इतना ही नहीं इन प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से स्किन कैंसर  तक का खतरा रहता है. ऐसा ही कुछ लिपिस्टिक के साथ भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लिपस्टिक में कार्सिनोजेन्स नाम का केमिकल होता है, जिससे कैंसर होने का रिस्क ज्यादा रहता है। इतना ही नहीं ज्यादातर लिपस्टिक में क्रोमियम, लेड, एल्युमिनियम, कैडमियम और कई टॉक्सिंस पाए जाते हैं, जिनका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कॉस्मेटिक्स-ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स
आजकल ज्यादातर कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है. लिपिस्टिक, लोशन, नेल पॉलिश, फाउंडेशन, आईशैडो और मस्कारा में पीएफएएस जैसे बेहद खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स ज्यादा देर तक टिके रहे, इसके लिए उनमें कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, पीएफएएस यानी पॉलीफ्लूरोकाइल भी उनमें से एक है. यह कार्बन और फ्लोरीन से मिलकर बनता है, जो जल्दी नहीं टूटता है. इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कॉस्मेटिक और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में होता है।

लिपस्टिक के साइड इफेक्ट्स
1. लिपिस्टिक में बहुत से केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिनका लगातार इस्तेमाल एलर्जी या इंफेक्शन को बढ़ा सकता है।
2. लिपस्टिक लगातार लगाने से होंठों का रंग काला पड़ सकता है।
3. खाने के साथ लिपिस्टिक अंदर जाकर कई बीमारी बना सकती है।
4. लिपिस्टिक में मौजूद लेड, एल्यूमिनियम, क्रोमियम, कैडमियम और मैग्नीशियम शरीर में जाकर खतरनाक बन सकता है।
5. लिपस्टिक में मौजूद एल्यूमिनियम से अल्सर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
6. कई महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो के तौर पर यूज करती हैं, इससे आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
7. लिपस्टिक का लगातार इस्तेमाल प्रेगनेंसी में समस्या बन सकता है।
8. लिपस्टिक लंबे समय तक लगाने से किडनी भी फेल हो सकती है।

लिपिस्टिक के नुकसान से कैसे बचें
1. हर्बल लिपस्टिक चुनें।
2. लिपिस्टिक लगाने से पहले होठों पर बेस लगाएं, इसके लिए कंसीलर का यूज करें।
3. डार्क लिपस्टिक लेते समय सब्सेंट पर नजर डालें।
4. प्रेगनेंसी में लिपिस्टिक लगाने से बचें।
5. हफ्ते में 3 बार से ज्यादा लिपस्टिक न लगाएं।
6. केमिकल फ्री और पैराबेन फ्री लिपिस्टिक को ही चुनें।
7. लिपिस्टिक को लॉग लास्टिंग न बनाएं।
8. लिपस्टिक अच्छे ब्रांड की लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top