Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

देहरादून:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने आमजन की सहायता के लिए सराहनीय कार्य करते हुए सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से करीब 3.40 लाख रुपये कीमत के 15 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के संचार सारथी (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज कर उसे सीईआईआर पोर्टल पर ट्रेसिंग के लिए अपलोड किया जाता है।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए और शुक्रवार को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिए।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने उत्तराखंड पुलिस और दून पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top