Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में जल संस्थान के नेहरू कालौनी स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और श्रीमति नीलिमा गर्ग का घिराव कर महानगर में व्याप्त पेयजल संकट का एक सप्ताह में समाधान करने की मांग की। आज प्रातः साढ़े ग्यारह बजे  धस्माना के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी,महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला थापा ब्लॉक सेवला अध्यक्ष ललित भद्री, ब्लॉक यमुना कालोनी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ब्लॉक कांवली अध्यक्ष विक्रांत राठी,महिला अध्यक्ष कैंट सुशीला बेलवाल शर्मा, निवर्तमान पार्षद इलियास अंसारी, मुकीम अहमद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू कालोनी स्थित जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्रीमति नीलिमा गर्ग के कक्ष का घीराव शुरू कर दिया।  धस्माना ने मुख्य महाप्रबंधक से नाराजगी जताते हुए कहा कि महानगर में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सरकार जल संस्थान व जल निगम गंभीर नहीं है अन्यथा गर्मियां शुरू होते ही पूरे महानगर में इतना गंभीर पेयजल संकट खड़ा नहीं होता।

उन्होंने कहा कि राजपुर डाक पट्टी कैनाल रोड किशन नगर, जाखण, आर्यनगर, डीएल रोड,करणपुर, भगत सिंह कालौनी,रक्षा पुरम,डालनवाला,बंजारावाला, कांवली, द्रोणपुरी,संगम विहार, न्यू पतेलनगर,शास्त्रीनगर,कालीनिदी एनक्लेव, खुड़बड़ा, बल्लूपुर, कालीदास रोड, हाथीबड़कला , ब्रह्मपुरी और ब्राह्मणवाला आदि इलाकों में पीने के पानी का सबसे ज्यादा गंभीर संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राजधानी में पिछले चौबीस वर्षों में आबादी का घनत्व पांच गुणा बढ़ गया है और इसी अनुपात में रिहायशी इलाके भी बड़े हैं लेकिन पीने के पानी के स्रोत वही पुराने हैं उनमें कोई वृद्धि नहीं हुई और यही कारण है कि आज देहरादून के अधिकांश इलाके गर्मी शुरू होने से पहले ही पानी के लिए तरस रहे हैं। महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बार बार मांग करने के बावजूद जल संस्थान ने पेयजल संकट को दूर करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला थापा ने कहा कि राजपुर डाकपट्टी में कभी पानी की किल्लत नहीं होती थी किंतु पिछले तीन वर्षों से वहां गर्मियां शुरू होते ही पानी की किल्लत होने लगी है। उन्होंने कहा कि कैनाल रोड पर ट्यूबवेल के लिए नगर निगम की अनापत्ति दिए महीनों हो गए किंतु अभी तक वहां ट्यूबवेल स्वीकृत नहीं किया गया। भगत सिंह कालोनी के निवर्तमान पार्षद इलियास अंसारी ने रक्षा पुरम और आजाद कालोनी में पानी की लाइन की समस्या और ब्रह्मपुरी के निवर्तमान पार्षद मुकीम अहमद ने ब्राह्मण वाला की लाइन की समस्या को उठाया, कांवली के पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर ने शास्त्रीनगर में मिनी ट्यूबवेल की मांग की ।

मुख्य महाप्रबंधक श्रीमति नीलिमा गर्ग ने धस्माना और अन्य प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे युद्ध स्तर पर शहर की पेयजल समस्या के समाधान हेतु काम करवाएंगी और जिन जिन इलाकों में पेयजल आपूर्ति की कमी होगी वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा लेकिन किसी भी इलाके में पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमति नीलिमा गर्ग के इस आश्वासन के बाद धस्माना ने इस चेतावनी के साथ कि अगर एक सप्ताह बाद भी संकट का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने व सचिवालय व मुख्यमंत्री आवास घिराव के लिए मजबूर होंगे। आज प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस उर्मिला थापा,कैंट महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला बेलवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमति पिया थापा, गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बस्नेत, विजय गुप्ता, विजय उनियाल, सोनू काजी, आदर्श सूद, राम कुमार थपलियाल, वीरेश शर्मा,आशीष नेहरा,संजय भारती, अवशेष कथिरिया,अमीचंद सोनकर,सलीम अंसारी, मेहताब, राजेश उनियाल,राजेंद्र धवन,उदयवीर पंवार, मेहमुदन, इकराम, विजय शाही,शुभम सैनी, प्रवीन कश्यप,नन्हें,गौरव वर्मा,राजीव थापा,राजेंद्र राज,सुलतान,शैलेंद्र सैनी, अंजू भारती समेत बड़ी संख्या में विभिन्न वार्डों के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top