Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाती जा रही है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने लगभग 55 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

फिल्म ने अपने 10वें दिन 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि 9वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। सिनेमाघरों में दर्शकों की लगातार बढ़ती संख्या यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफलता हासिल की है।

हर्षवर्धन राणे के अभिनय की तारीफ

‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे ने इस फिल्म में एक जुनूनी कलाकार “विक्रमादित्य” का किरदार निभाया है, जो अदा (सोनम बाजवा) के प्यार में पूरी तरह खो जाता है। दर्शक और समीक्षक दोनों ही उनके इमोशनल और इंटेंस परफॉर्मेंस की सराहना कर रहे हैं। भले ही फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिली हों, लेकिन राणे के अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया है।

कहानी और प्रतिस्पर्धा

फिल्म एक दीवाने प्रेमी की कहानी है जो प्यार को जुनून की हद तक जीता है। इस बीच, बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म से है, लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म अब भी कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top