Breaking News
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

चुनाव आयोग की नई पहल, वोटर्स को लुभाने के लिए की रैपिडो, जोमैटो, स्विगी के साथ साझेदारी

चुनाव आयोग की नई पहल, वोटर्स को लुभाने के लिए की रैपिडो, जोमैटो, स्विगी के साथ साझेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने कहा कि 25 मई को मतदान कराने के लिए एक लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जबकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 70 पिंक मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और हर एक विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार का एक मतदान केंद्र होगा जो पूरी तरह से महिला मतदान कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

कृष्णमूर्ति ने बताया कि इसके अतिरिक्त 70 मॉडल मतदान केंद्रों पर एडवांस्ड सुविधाएं होंगी और पहली बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जिसमें पूरी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों (PWD) का स्टाफ होगा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव प्रबंधन के सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक योजना बनाई और क्रियान्वित की है. कृष्णमूर्ति ने इस बात पर जोर दिया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों और भीषण गर्मी होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के अपेक्षित उच्च तापमान से निपटने के लिए व्यापक सुविधाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर छायादार क्षेत्र बनाए जाएंगे जिसमें कूलर और पंखे लगे होंगे। कृष्णमूर्ति ने बताया कि हमने हर मतदान केंद्र पर पीने का पानी, शौचालय, ‘रैंप’ और व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी मतदान स्थलों पर ‘पैरामेडिकल स्टाफ’ तैनात किया जाएगा।

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने मतदान के बाद घर तक मुफ्त यात्रा की पेशकश करने के लिए मोटरसाइकिल टैक्सी ‘रैपिडो’ के साथ साझेदारी की है. बयान में कहा गया कि मतदाताओं को ‘जोमैटो’ और ‘स्विगी’ से ऑनलाइन खाना मंगवाने के लिए खाना डिलीवरी करने वाले सोशल मीडिया मंच से विशेष कूपन भी मिलेंगे और विभिन्न रेस्तरां मतदान की स्याही दिखाने पर छूट प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top