Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

गांव चलो अभियान- कैबिनेट मंत्री जोशी ने छात्रों से किया संवाद

गांव चलो अभियान- कैबिनेट मंत्री जोशी ने छात्रों से किया संवाद

स्वच्छता अभियान के साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

देहरादून। सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव स्थित चंद्रोटी शिव मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ कार्यकर्ता कैप्टन जयराम सिंह के आवास पहुंचकर भोजन किया। साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल गांव पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में परीक्षा पे चर्चा और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का बच्चों से अपील की। उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों के माध्यम से कई रोचक जानकारी प्राप्त होती है। मंत्री गणेश जोशी ने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदान का अवश्य करें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की जीत के मंत्र भी दिए।

उन्होंने विद्यालय के लिए विज्ञान भवन तथा पुस्तकालय, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा आज विश्व के पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े पात्र लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस मकसद से भाजपा चलाए गए गांव चलो अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ योजना का लाभ भी उठा पाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, बूथ अध्यक्ष किशन सिंह पुंडीर, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मण रावत, ग्राम प्रधान सीता देवी, कैप्टन जयराम सिंह, योगेश बिष्ट, मनदीप सिंह, मदन सिंह, अनुराग, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top