Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु में गूगल और फॉक्सकॉन साझेदारी में पिक्सल फोन का करेंगे उत्पादन

तमिलनाडु में गूगल और फॉक्सकॉन साझेदारी में पिक्सल फोन का करेंगे उत्पादन

राज्य सरकार ने गूगल के प्रबंधन के साथ शुरुआती स्तर पर पूरी कर ली बातचीत

उत्पादन फैक्ट्री लगाने से राज्य के कई पेशेवर आईटी युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि गूगल फॉक्सकॉन के साथ साझेदारी करेगा। ऐसे में पहली बार तमिलनाडु में गूगल पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन किया जाएगा। राज्य सरकार ने गूगल के प्रबंधन के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध गूगल जल्द ही आधिकारिक तौर पर बातचीत करने के लिए अपने अधिकारियों को चेन्नई भेजेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई के पास गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की उत्पादन फैक्ट्री लगाने से राज्य के कई पेशेवर आईटी युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। मीडिया में आई जानकारी में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने 2030 तक एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य हासिल करने का टारगेट सेट किया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए निवेशकों ने तमिलनाडु, मलेशिया, सिंगापुर, जापान, फ्रांस और अरब देश में बैठक आयोजित की। इस दौरान लगभग 9.61 लाख करोड़ रुपये का निवेश हासिल हुआ। इससे तकरीबन 30 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

वहीं, राज्य उद्योग मंत्री टीआरबी राजा को मुख्यमंत्री की तरफ से कुछ दिशा-निर्देश मिले थे। मुख्यमंत्री की ओर से मिले दिशा-निर्देश में उद्योग मंत्री टीआरबी राजा को अमेरिकी यात्रा और वहां पर गूगल और फॉक्सकॉन के साथ आधिकारिक बातचीत के लिए क्या चर्चा करनी है, इस बारे में जानकारी दी गई थी। राज्य के मंत्री की बैठक का नतीजा ये रहा कि अब गूगल और फॉक्सकॉन साझेदारी में तमिलनाडु राज्य में पिक्सल फोन का उत्पादन शुरू करेंगे। इसके लिए गूगल ने राज्य सरकार को ऑफर दिया और गूगल पिक्सल फोन का उत्पादन शुरू करने के लिए तमिलनाडु में प्लांट लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top