Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

HNBGU का 12वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च को आयोजित होगा, जाने सभी अहम जानकारी

HNBGU का 12वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च को आयोजित होगा, जाने सभी अहम जानकारी

HNBGU 12th Convocation Date Announce: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने बारहवें दीक्षांत समारोह की नई तिथि जारी कर दी है। पहले यह समारोह दिसंबर 2025 में प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे 24 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। यह आयोजन हाइब्रिड मोड यानी ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीकों से होगा।

कौन कौन होंगे शामिल?

स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थी

विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के वे सभी PG छात्र, जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2023–24 और 2024–25 के लिए अपनी डिग्री प्राप्त करने हेतु सफल घोषित किया गया है, वह ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद दीक्षांत समारोह में अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

पीएचडी शोधार्थी

सभी शोधार्थी जिन्होंने 15 मार्च 2026 तक अपनी Viva-Voce परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, वे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए 16 और 17 मार्च 2026 को पोर्टल पर पंजीकरण खुले रहेंगे।

गोल्ड मेडलिस्ट

विश्वविद्यालय के 2023–24 और 2024–25 सत्रों के सभी गोल्ड मेडलिस्ट को समारोह में स्वर्ण पदक और डिग्री प्रदान की जाएगी। गोल्ड मेडलिस्ट के लिए पंजीकरण 17 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

नोट: PG और Ph.D. गोल्ड मेडलिस्ट जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

पंजीकरण प्रक्रिया – Twelfth Convocation Registration

पंजीकरण विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल https://online.hnbgu.ac.in पर उपलब्ध है।

पंजीकरण शुल्क: ₹1500/- प्रति छात्र

पंजीकरण की तारीख

शुरुआत: 16 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे)

समापन: 17 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)

छात्रों को अपना नाम बड़े अक्षरों (CAPITAL LETTERS) में वही दर्ज करना होगा जैसा विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज है। अधूरी या गलत जानकारी वाले फॉर्म सीधे रद्द कर दिए जाएंगे।

रिहर्सल और कॉन्वोकेशन ड्रेस

समारोह में ऑफलाइन शामिल होने वाले सभी PG और Ph.D. विद्यार्थियों के लिए 23 मार्च 2026 को रिहर्सल अनिवार्य है। कॉन्वोकेशन ड्रेस की वितरण प्रक्रिया चौरास कैंपस के कंप्यूटर साइंस विभाग में 23 मार्च को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

ऑनलाइन मोड से जुड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन दीक्षांत समारोह का लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समय से पहले उपलब्ध कर दिया जाएगा। ऑनलाइन शामिल होने वाले छात्रों की डिग्री समारोह के तुरंत बाद डाक द्वारा भेज दी जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.hnbgu.ac.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top