Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

राजभवन में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम 

राजभवन में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम 

राज्यपाल ने सभी लोगों को दी होली की बधाई एवं शुभकामनाएं 

वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों ने खेली फूलों की होली 

देहरादून।  राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस होली मिलन में कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने फूलों की होली के साथ-साथ लट्ठ मार होली के माध्यम से भी अपनी प्रस्तुतियां दी, जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया। होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए सभी लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टीम अवध के कलाकारों द्वारा अपने ही अंदाज में एक अलग ही प्रस्तुति दी है।

यहां की होली विश्व भर के लोगों को आकर्षित करती है जिसमें अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने उपस्थित बिहार के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि उन महान विभूतियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस धरती से उठकर विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है। यह राज्य संस्कृति के विविधतापूर्ण और समृद्धता के ताने-बाने से परिपूर्ण है।

अनेक लोक पर्व के लिए प्रसिद्ध बिहार का मुख्य लोक पर्व छठ पूजा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला  गुरमीत कौर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी अमित सिन्हा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, एजीएफ ट्रस्ट वृंदावन के अवधेश महाराज, अनुज गोविंद सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top