Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी हॉलीवुड की ‘सुपरमैन’, 6 दिनों में कमाए 33.4 करोड़ रुपये

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी हॉलीवुड की ‘सुपरमैन’, 6 दिनों में कमाए 33.4 करोड़ रुपये

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘सुपरमैन’ ने 11 जुलाई को भारत में बड़े पर्दे पर एंट्री ली और पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई करते हुए चर्चा में आ गई। जहां एक ओर कुछ बॉलीवुड फिल्में इसे टक्कर देने की कोशिश में थीं, वहीं ‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा दबदबा बनाते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया है।

शुरुआती दिनों से शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने पहले ही दिन 7.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये पर पहुंचा, जबकि रविवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सोमवार को जहां अधिकतर फिल्मों की रफ्तार धीमी हो जाती है, वहीं ‘सुपरमैन’ ने 2.6 करोड़ रुपये कमा कर अपनी पकड़ बरकरार रखी।

मिडवीक में भी जारी है कमाई
पांचवें दिन (मंगलवार) को फिल्म के कलेक्शन में हल्की बढ़त देखने को मिली और 3 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं बुधवार को (छठे दिन) फिल्म ने 1.44 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक ‘सुपरमैन’ का भारत में कुल कलेक्शन 33.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ते कदम
फिल्म की वीकडेज पर भी मजबूत पकड़ यह संकेत देती है कि आगामी वीकेंड में यह फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ेगी और जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

डीसी यूनिवर्स की नई शुरुआत
‘सुपरमैन’ डीसी यूनिवर्स (DCU) की पहली फिल्म है, जिसे जेम्स गन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में डेविड कोरेंसवेट ने सुपरमैन उर्फ क्लार्क केंट की भूमिका निभाई है। डीसी कॉमिक्स पर आधारित यह फिल्म न केवल अमेरिका में बल्कि भारत जैसे देशों में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top