Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 133 यात्रियों की मौत

अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा: एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, 133 यात्रियों की मौत

राहत व बचाव कार्य जारी

अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की एक फ्लाइट, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ कर रही थी, अचानक तकनीकी खराबी के चलते मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गई। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। हादसे में अब तक 133 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान हवा में असंतुलित होता नजर आया और कुछ ही पलों में एक जोरदार धमाके के साथ रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया।

एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे से अब तक कई शव निकाले जा चुके हैं। घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और विमान दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top