Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। हालांकि, तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इससे पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं। एसिडिटी, गैस जैसी तकलीफें बढ़ सकती हैं। यहां चार ऐसी चीजों के बारें में आपको बता रहे हैं, जिसे कभी भी वॉटरमेलन खाने के बाद नहीं खाना चाहिए…

दूध
तरबूज खाने के बाद कभी भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए. ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, तरबूज में विटामिन सी पाया जाता है, जो दूध के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है. इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. खराब डाइजेशन और बदहजमी की शिकायत भी हो सकती है. इसलिए तरबूज और दूध का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना गया है।

नमक
तरबूज के बाद या इसके साथ कभी भी नमक नहीं खाना चाहिए. ऐसा करना हानिकारक हो सकता है. तरबूज के साथ नमक खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में सही तरह अवशोषित नहीं हो पाते, जिससे ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो सकती है और हार्ट की समस्या बढ़ सकती है।

हाई प्रोटीन फूड्स
तरबूज खाने के बाद कभी भूलकर भी हाई प्रोटीन फूड्स नहीं खाने चाहिए, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि तरबूज में विटामिन और रफेज होने के साथ स्टार्च भी पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे कई और समस्याओं भी परेशान कर सकती हैं।

अंडा
अंडा और तरबूज दोनें का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए. दरअसल, दोनों की तासीर अलग-अलग होती है, जिससे ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दोनों पेट में जाकर एक-दूसरे को पचने नहीं देते हैं. इससे पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top