Breaking News
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह रन से हराया 

टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह रन से हराया 

तेज गेंदबाजी ने भारत को जिताया मैच 

दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 119 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी। भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया।

20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top