Breaking News
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन

10 करोड़ रुपये किये दान

चमोली। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा सीजन के बीच देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

धार्मिक यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की धनराशि के चेक मंदिर समिति को सौंपे।

बीकेटीसी के अनुसार, मुकेश अंबानी ने सबसे पहले बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए, जहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था रही है। उन्होंने बताया कि अंबानी परिवार हर वर्ष धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहा है तथा इस वर्ष भी मंदिरों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए उदार योगदान दिया है।

इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, सदस्यगण एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर समिति ने मुकेश अंबानी के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए इसे धामों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top