Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

आईपीएल 2024- सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2024- सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगी। सीएसके को पिछले दोनों ही मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, केकेआर ने अब तक खेले तीनों ही मैचों में जीत का स्वाद चखा है। कोलकाता का खासतौर पर बैटिंग ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में नजर आया है। दिल्ली के खिलाफ केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके ने टूर्नामेंट का आगाज दो धमाकेदार जीत के साथ किया था, लेकिन पिछले दोनों ही मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, केकेआर की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।

चिदंबरम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है। हालांकि, अब तक इस सीजन खेले गए दोनों ही मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद नजर आई है। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने इसी मैदान पर 174 रन का लक्ष्य चेज कर डाला था। वहीं, गुजरात के खिलाफ सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर 206 रन लगाए थे। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top