Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

डेंड्रफ की वजह से सिर में होती है खुजली? तो रोजाना करें इस चीज से बालों की मालिश

डेंड्रफ की वजह से सिर में होती है खुजली? तो रोजाना करें इस चीज से बालों की मालिश

बालों में होने वाला डैंड्रफ अब एक आम समस्या बन गया है, जो कई कारणों से हो सकता है. कई बार डैंड्रफ शर्मिंदगी का कारण बन जाता है. खोपड़ी का सूखापन डैंड्रफ का सबसे आम कारण होता है. बता दें कि जब खोपड़ी शुष्क होती है, तो त्वचा की कोशिकाएं तेजी से मरने लगती है और गुच्छे बनाकर गिरने लगती है. जिसे हम डैंड्रफ का नाम दे देते हैं. यही नहीं कई बार तनाव, हार्मोनल बदलाव, कमजोरी, दवाइयों का सेवन करना आदि की वजह से डैंड्रफ हो सकते हैं।

डैंड्रफ से पाएं छुटकारा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. कई बार अधिक डैंड्रफ होने की वजह से सिर में खुजली चलने लगती है, खोपड़ी पर लालिमा और तैलीयपन आने लगता है. अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप बालों से डैंड्रफ को दूर कर सकते हैं और अपने बालों को खूबसूरत बना सकते हैं. हम बात कर रहे हैं नारियल तेल और नींबू की।

नारियल तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल
नींबू का तेल एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है. यह फंगस के विकास को रोकने में मदद करता है, आप इसका इस्तेमाल कर डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में 5 से 10 बूंद नींबू के रस की मिलाना होगी. इस मिश्रण को आप रात में सोने से पहले अपने बालों पर लगा ले और हल्के हाथों से सिर की मालिश करें. सुबह उठकर आप शैंपू से अपने बाल धो सकते हैं. ऐसा करने से डैंड्रफ से राहत मिलेगी और सर में खुजली चलना बंद होगी।

मालिश करने से पहले करें ये काम
आप नारियल तेल, बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर हल्के हाथों से अपने बालों की मालिश कर सकते हैं. इसके अलावा आप मालिश करने से पहले अपने बालों को सुलझा ले और बालों को हल्का गीला कर ले, ध्यान रहे तेल का उपयोग सीमित मात्रा में करें, स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें, दिन भर में काम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिए, धूप में जाने से बच्चे और तनाव कम करें. इससे भी डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है. इन सब उपायों को करने के बाद भी आपको डैंड्रफ से राहत नहीं मिलती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top