Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

आंखों से दिख रहा है धुंधला? कहीं ये गंभीर बीमारियां तो कारण नहीं, जानें

आंखों से दिख रहा है धुंधला? कहीं ये गंभीर बीमारियां तो कारण नहीं, जानें

आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब होती जा रही है कि आंख से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. कम उम्र में ही लोगों को धुंधला दिखाई देने लगा है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, आंखों की कई बीमारियों की वजह से साफ न देख पाने की समस्या हो सकती है. हालांकि, कई बार दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह से भी धुंधला दिखाई दे सकता है। युवाओं में स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम की वजह से आंखों में धुंधलापन की समस्या आ रही है. अगर इलाज के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है तो डॉक्टर से मिलकर स्वास्थ्य चेकअप करवाना चाहिए। आइए जानते हैं आंखों में धुंधला दिखने का कारण…

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना
लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने से आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. स्क्रीन पर देखते समय कई बार पलकें कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आंखों की सतर को चिकनाहट और तरोताजा रखने के लिए आंसू कम होने लगते हैं. इस वजह से धुंधला नजर आने लगता है।

शुगर लेवल
शुगर लेवल कंट्रोल में न रहने की वजह से भी आंखों की समस्याएं खासकर धुंधला दिखना शुरू हो सकता है. ज्यादातर मामलों में ग्लूकोज लेवल सामान्य होने के साथ ये समस्या भी कम होने लगती है। डायबिटीज मरीजों को रेटिनोपैथी, आंख के पिछले हिस्से में रक्तस्राव और आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल रखने की कोशिश करनी चाहिए।

ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होना दोनों खतरनाक होता है.  इसकी वजह से कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यह आंखों को प्रभावित करने वाला भी हो सकता है। अगर ब्लड प्रेशर बहुत कम या ज्यादा है और दवाईयां खा रहे हैं तो धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है।

माइग्रेन
माइग्रेन की समस्या से परेशान एक चौथाई लोगों में धुंधला दिखाई देने की समस्या हो सकती है। कई बार सिरदर्द के बिना या बाद में भी आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. सीवियर माइग्रेन की समस्या में ये परेशानियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top