Breaking News
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

झारखंड- स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार अन्य आरोपी गिरफ्तार

झारखंड- स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार अन्य आरोपी गिरफ्तार

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की रहने वाली महिला की लज्जा भंग करने के मामले में पुलिस ने पांच अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए गहन छानबीन कर रही है तथा वैज्ञानिक तरीके से प्राप्त सहित अन्य साक्ष्य को एकत्र कर केश डायरी तैयार करने में जुट गयी है जिससे सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

इस मौके पर जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के साथ हंसडीहा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्पेन की रहने वाली महिला की साथ सामुहिक दुष्कर्म करने और उसके पति के साथ मारपीट एवं छिन्नतई करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव में बीते शुक्रवार एक मार्च की रात 7-8 युवकों ने स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के दूसरे दिन ही तीन युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि  घटना को अंजाम देने में संलिप्त शेष अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पांचों आरोपियों की मेडिकल जांच की। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों का ब्लड सैम्पल, कपड़ा आदि जब्त किया गया। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में धनकुटा गांव का बुधुलाल मरांडी, बबलू हेम्ब्रम, कुरमाहाट गांव के बसिया मुर्मू उर्फ वशिष्ठ, समीर किस्कू और कुंजी गांव के बाबूजी सोरेन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top