Breaking News
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में मरीजों का तांता

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में मरीजों का तांता

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे मरीज

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में उत्तराखण्ड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, बिहार , मध्य प्रदेश, पंजाब व राजस्थान आदि क्षेत्रों से मरीज़ चिकित्सकीय परामर्श वा बेहतर इलाज हेतु अस्पताल पहुंच रहे हैं। पेशेंट बिशना सिंह उम्र 87 वर्ष निवासी ग्वालियर, मध्यप्रदेश को लंबे समय से हृदय सम्बन्धित परेशानी थी तथा वह मध्य प्रदेश व दिल्ली के कई बड़े नामचीन अस्पतालों के डॉक्टरों को दिखाया परंतु कही से भी संतोषजनक उपचार प्राप्त नहीं हो पाया।

पेशेंट बिशना सिंह को जब श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट व कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सलिल गर्ग के बारे में जानकारी प्राप्त हुई वह बिना विलंब किए डॉ. सलिल गर्ग से चिकित्सकीय परामर्श हेतु ग्वालियर मध्यप्रदेश से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून पहुंचे। डॉ सलिल गर्ग द्वारा उनकी हृदय संबंधित जांच करने के बाद पाया गया की मरीज को असामान्य हृदय ताल संबंधित परेशानी है तथा उनको पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई। मरीज की सहमति के बाद उनको पेसमेकर लगाया गया जिसे लगाने के बाद मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है और पहले से बेहतर महसूस कर रहे है।

इस केस की खास बात यह रही है कि मरीज़ को हार्ट सम्वन्धित अति गम्भीर परेशानी होने के बावजूद वह पेसमेकर लगाने के लिए ग्वालियर से देहरादून श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल आए। पेशेंट बिशना सिंह जी उपचार के बाद अस्पताल से सम्बन्धित अपने संस्मरण सांझा करते हुए जानकारी दी कि उन्हें डॉ सलिल गर्ग और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं पर विश्वास था इसलिए वह ग्वालियर से सीधा देहादून उपचार के लिए आए।

उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक छत के नीचे कॉर्डियोलॉजी उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। डॉ. सलिल गर्ग द्वारा पिछले तीन साल में 500 से अधिक पेसमेकर द्वारा असामान्य हृदय ताल संबंधित मरीजों का इलाज किया गया है जिनमे से 5 माइक्रा पेसमेकर (दुनियां का सबसे छोटा पेसमेकर) है तथा दूसरे प्रदेशों के बड़े नामचीन अस्पताल में भी डॉ सलिल गर्ग को प्रॉक्टर के रुप में जटिल ह्रदय रोगों के उपचार हेतु आमंत्रित किया जाता है। मरीजों की बेहतर सेवा के लिए कार्डियोलॉजी विभाग में कुशल डॉक्टरों की टीम व सभी आधुनिक मशीनें, दो अत्याआधुनिक कैथ लैब व संसाधन उपलब्ध हैं। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों से हार्ट पेशेंट्स श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कार्डियोलॉजी विभाग में 5 कॉर्डियोजिस्ट की बड़ी टीम के साथ डीएम सीट्स उपलब्ध हैं। कॉर्डियोलॉजी के जटिलतम मेडिकल केसेज का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top