Breaking News
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल
सर्दियों में ज्यादा नींद और थकान क्यों होती है? विंटर ब्लूज के संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय
सर्दियों में ज्यादा नींद और थकान क्यों होती है? विंटर ब्लूज के संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें बचाव के उपाय
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज

उत्तराखंड में मानसून की रफ़्तार तेज: बागेश्वर में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दून-हरिद्वार समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मानसून की रफ़्तार तेज: बागेश्वर में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दून-हरिद्वार समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी देहरादून और हरिद्वार समेत राज्य के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे प्रदेश में दिनभर रुक-रुक कर बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, ७ से ११ जुलाई के बीच भी पूरे उत्तराखंड में भारी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

इससे पहले रविवार को दून घाटी में दिनभर घने बादलों का डेरा रहा, जिससे स्थानीय निवासियों को पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण उमस और गर्मी से खासी राहत मिली। हालांकि, रविवार को हुई बारिश का वितरण पूरे शहर में एक समान नहीं था। सुबह करीब ११ बजे राजपुर रोड और उसके आस-पास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और पारे में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शहर के कुछ हिस्से पूरी तरह सूखे भी रहे। दिनभर धूप न खिलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा, जिससे मौसम सुहावना हो गया और बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top