Breaking News
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

उत्तराखंड में समय से पहले पहुंचेगा मानसून, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना

देहरादून- उत्तराखंड में इस साल मानसून समय से पहले दस्तक देगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून 10 जून से पहले राज्य में पहुंच सकता है, जो सामान्य तिथि से लगभग पांच दिन पहले होगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार प्रदेश में औसत से अधिक, करीब छह फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि जून के पहले सप्ताह में प्री-मानसून की गतिविधियाँ तेज रहेंगी। विशेष रूप से पर्वतीय जिलों में अच्छी मात्रा में वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि 5 जून के बाद बारिश की तीव्रता कुछ समय के लिए कम हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहले से ही हल्की फुहारें देखी जा रही हैं, जिन्हें प्री-मानसून शॉवर्स माना जा रहा है। मुख्य मानसून के 10 जून के बाद सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके साथ ही वर्षा की गति भी तेज होगी।

उत्तराखंड में सामान्य मानसूनी वर्षा का औसत 87 सेंटीमीटर है, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 108 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को समय से तैयारी करने और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top