Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति

त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन ही 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण 

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हुए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण 

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53,570 पंजीकरण हुए हैं। इस बार 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग ने यात्रा पर आने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे से पंजीकरण पोर्टल और मोबाइल एप को खोल दिया गया था।

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शाम पांच बजे तक 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है। पहले दिन ही पंजीकरण का आंकड़ा डेढ़ लाख पार होने से इस बार की यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पहले दिन पंजीकरण

  1. केदारनाथ-53,570
  2. बदरीनाथ-49,385
  3. गंगोत्री-30,933
  4. यमुनोत्री-30,224
  5. हेमकुंड साहिब-1180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top